आपसी झगड़े में गई पिता की मौत, अमृतसर में हुई वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात।
अमृतसर से फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां के जंडियाला गुरु के बाजार में हमलावरों ने जमकर गोलियां चलाई। फायरिंग की घटना में एक शख्स की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
अमृतसर के जंडियाला गुरु के बाजार में जमकर फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से जंडियाला गुरु शहर गूंज उठा। फायरिंग की घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया है। फायरिंग की घटना की वजह आपसी तकरार बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
झगड़ा छुड़ाने गए पिता की गई जान
बताया जा रहा है कि शख्स के बेटे चमन का कुछ युवकों से झगड़ा हो रहा था। इस दौरान झगड़ा छुड़ाने के लिए उसके पिता लक्ष्मण दास गए, तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। घायल शख्स को अमृतसर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई है। घटना का वीडियो सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
















































































Leave Your Message