फेमिना मिस इंडिया 2024, मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने जीता ताज।
मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है। रेखा पांडे पहली रनर-अप और आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर-अप रहीं। 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के रूप में करियर शुरू करने वाली निकिता ने कई वर्षों से नाटक लिखने का काम भी किया है और वह एक एक्ट्रेस भी हैं। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने मिस इंडिया सैश पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। फेमिना मिस इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर निकिता की कई तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें बधाई दी है। फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले बुधवार रात मुंबई में हुआ, जहां पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री नेहा धूपिया, डांसर राघव जुयाल और अन्य कई हस्तियां भी मौजूद थीं। अनुषा दांडेकर इस प्रतियोगिता की जूरी पैनल का हिस्सा बनीं। 30 राज्यों से फाइनलिस्ट ने ग्रैंड फिनाले में प्रतियोगिता की, और अब विजेता निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जाएंगी।
मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज जीता। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और वर्तमान में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं। 18 साल की उम्र से टीवी एंकर और अभिनेत्री के रूप में काम कर रही निकिता ने 60 से अधिक नाटकों में अभिनय किया है और "कृष्ण लीला" नामक नाटक लिखा है। मिस इंडिया 2024 का आयोजन 16 अक्टूबर को मुंबई में हुआ, जहां यह प्रतियोगिता का 60वां संस्करण था। निकिता ने बताया कि वह मिस वर्ल्ड और ऐश्वर्या राय बच्चन की बड़ी फैन हैं, जिन्हें वह सुंदरता और बुद्धि का प्रतीक मानती हैं।
















































































Leave Your Message