मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप पर पहली बार खुलकर की बात।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने पिता अनिल कुलदीप मेहता की मौत के बाद धीरे-धीरे अपनी रूटीन लाइफ में लौट रही हैं। उन्होंने हाल ही में ग्लोबल स्पा मैगजीन के लिए एक शानदार फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस मैगजीन के साथ बातचीत में मलाइका ने अपनी जिंदगी और अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप पर पहली बार खुलकर बात की। मलाइका ने कहा, "हमारी जिंदगी बहुत हैक्टिक होती है और काम करना जरूरी है। मुझे अपनी लाइफ को मेंटेन रखना होगा ताकि मैं टॉप ऑफ द गेम में बनी रहूं। उन्होंने बताया कि खुद को व्यस्त रखने के लिए वह अपने डेली रूटीन का पालन कर रही हैं। सुबह उठकर वर्कआउट करने, हेल्दी खाने और अन्य गतिविधियों में शामिल होने की बात भी की।

अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप पर उन्होंने कहा, "जो भी फैसला मैंने लिया है, वो मेरी जिंदगी को पर्सनली और प्रोफेशनली आगे बढ़ाएगा। मुझे किसी बात का अफसोस या पछतावा नहीं है। हम दोनों ने चीजों को जिस तरह चाहा, उसी तरह खत्म किया। यह भी ध्यान देने योग्य है कि मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब मलाइका ने अर्जुन को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश नहीं किया। इसके बाद दोनों एक पार्टी में एक-दूसरे को इग्नोर करते हुए भी नजर आए थे। मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी ग्लैमरस लुक और फिटनेस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। उनके सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरें भी अक्सर वायरल होती हैं। उनके पिता की निधन से पहले की यादें भी उनके साथ हैं, और वह अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स