अनार के छिलके के कई फायदे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी जाने कैसे?
अनार खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कहीं ज्यादा यह फायदेमंद है। अनार में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो खून बढ़ाते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इससे शरीर की कमजोरी दूर की जा सकती है। अनार का रस भी कई बीमारियों को ठीक करने में मददगार होता है। अनार में डाइटरी फाइबर, जिंक, पोटैशियम और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं, और इसमें अच्छी मात्रा में आयरन भी पाया जाता है। लेकिन अनार के छिलके भी बेहद फायदेमंद हैं। अक्सर हम इन्हें फेंक देते हैं, लेकिन अनार के छिलकों की चाय पीने से मोटापा कम करने और हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अगर आप अनार के छिलके के फायदों के बारे में जान जाएंगे, तो इन्हें फेंकने के बजाय बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे। चलिए, जानते हैं अनार के छिलके की चाय कैसे बनाते हैं
अनार के छिलके की चाय कैसे बनाते हैं?
चाय बनाने के लिए अनार के छिलके लें और साफ पानी से धो लें। अब छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अनार के छिलकों को धूप मेंसुखा दें। जब छिलके सूख जाएं तो कूटकर पाउडर बना लें। इसे किसी डब्बे में भर लें। अब चाय बनाते वक्त अनार के छिलकों को पानी में डालकर उबाल लें। अब इसमें शहद और नींबू का रस मिला दें। इसे छान लें और चाय की तरह गर्मागरम पी लें।
अनार के छिलके के कई फायदे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं:
1. वजन कम करने में मदद:अनार के छिलके की चाय पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और चर्बी को कम करता है।
2. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण: छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
3.पाचन में सुधार: अनार के छिलके में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत देता है।
4. इम्यूनिटी बढ़ाना: छिलकों में कई पोषक तत्व होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
5. त्वचा के लिए फायदेमंद: अनार के छिलके को पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है और मुंहासे कम होते हैं।
















































































Leave Your Message