झारखंड विधानसभा चुनाव: एनडीए ने सीट शेयरिंग का ऐलान, दो चरणों में होंगे मतदान। 

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। रांची में बीजेपी और आजसू ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बंटवारे का ऐलान किया। झारखंड में एनडीए के तहत सीटों का बंटवारा इस प्रकार है: बीजेपी 68 सीटों पर, आजसू 10 सीटों पर, जेडीयू 2 सीटों पर, और एलजेपी (रामविलास) पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों का बंटवारा तय कर लिया है। बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची में इस जानकारी को साझा किया। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "राज्य में बीजेपी, आजसू, जेडीयू और लोजपा रामविलास मिलकर चुनाव लड़ेंगी। हम चुनाव प्रचार भी एकजुट होकर करेंगे।" इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, और आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी मौजूद थे। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सभी पार्टियाँ मिलकर विकास और जनहित के मुद्दों पर जोर देंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए की यह एकजुटता चुनाव में अच्छी नतीजे लाएगी। सभी नेताओं ने एक-दूसरे के समर्थन में खड़े रहने का आश्वासन दिया और मतदाताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने की बात कही।

झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं, जिनमें 44 सीटें अनारक्षित हैं। इसके अलावा, 28 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 9 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में लगभग 2.6 करोड़ मतदाता हैं। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी। दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है, और नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 1 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा, और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स