सीएम सैनी का बड़ा निर्णय, हरियाणा में अनुसूचित जातियों के लिए सब-कैटिगरी लागू, किसानों को मिलेगी MSP पर खरीदी का भरोसा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को तुरंत लागू कर दिया है, जिसमें अनुसूचित जाति के अंतर्गत सब-कैटिगरी बनाने की बात कही गई है। यह जानकारी सीएम सैनी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। सीएम सैनी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए अनुसूचित जाति में वर्गीकरण का आदेश आज से लागू कर दिया गया है। इस दौरान, सीएम ने किसानों के लिए भी कुछ फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान, बाजरा और अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद जारी है। उन्होंने कहा, "हरियाणा में धान की खरीद चल रही है, और इस पर समीक्षा की गई है। अब तक जो खरीद हुई है, उस पर बैठक में चर्चा की गई। इस फैसले से किसानों और अनुसूचित जातियों के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "अन्नदाता की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर हमारी सरकार खरीदेगी। हमारी सरकार किसानों के हित में कदम उठाने वाली है, और हम अनाज खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 17 प्रतिशत से कम नमी वाली ढेरी नजर नहीं आएगी, और ऐसी फसलों की खरीद की जाएगी। यदि अनाज की नमी अधिक है, तो उसका इंतजार करना पड़ेगा। इस चालू खरीफ सीजन में 17 अक्टूबर तक हरियाणा की मंडियों में कुल 27 लाख 45 हजार 128 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 23 लाख से अधिक मीट्रिक टन की खरीद की गई है। सीएम ने यह भी बताया कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से पहली बार हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ग्रुप C और ग्रुप D परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए गए हैं, जो नायब सिंह सैनी का एक बड़ा वादा था।
















































































Leave Your Message