प्रियंका गांधी का वायनाड उपचुनाव में नामांकन 23 अक्टूबर को, राहुल गांधी रहेंगे साथ। 

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी। उनके नामांकन के दौरान उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि वायनाड लोकसभा सीट पर जून में हुए चुनाव में राहुल गांधी ने जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने बाद में इस सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव में मतदान 13 नवंबर को होगा, और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस ने इस बार प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, वायनाड सीट पर सीपीआई ने भी अपने वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को वाम मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में उतारा है। यह फैसला सीपीआई की राज्य परिषद की बैठक में लिया गया। पिछले चुनाव में सीपीआई महासचिव डी. राजा की पत्नी एनी राजा ने राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार के रूप में भाग लिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

अप्रैल-मई में हुए लोकसभा आम चुनाव में वायनाड सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी ने शानदार जीत हासिल की थी। उन्हें 6,47,445 वोट मिले, जबकि वाम मोर्चा की उम्मीदवार एनी राजा को 2,83,023 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बीजेपी के के. सुरेंद्रन थे, जिन्हें 1,41,045 वोट मिले। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने वायनाड से जीत दर्ज की थी। उस समय उन्हें कुल 7,06,367 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर वाम मोर्चा के सीपीआई प्रत्याशी पी.पी. सुनीर को 2,74,597 वोट प्राप्त हुए थे।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स