अमित शाह ने सदन में ली चुटकी, भड़क गए कांग्रेस सांसद दे दिए जवाब। POK को लेकर कह दी बड़ी बात।

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान, निचले सदन में जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो विधेयकों पर चर्चा के दौरान कई सांसदों को हंसते हुए देखा गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब जम्मू-कश्मीर आरक्षण और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पर चर्चा के दौरान सदन में बोल रहे थे, तभी लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कुछ ऐसा बोल दिया कि, गृह मंत्री ने भी चुटकी ले ली। 

गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ऐसा कहा कि जिसके बाद सदन में मौजूद सांसदों की हंसी छूट गई। संबोधन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने पाक अधिकृत कश्मीर का जिक्र करते हुए, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को लेकर निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू जब प्रधानमंत्री थे, तब पूरा कश्मीर जीते बगैर सीजफायर कर लिया गया था और हमारे मसले को संयुक्त राष्ट्र के अंदर ले जाने की बहुत बड़ी गलती की गई थी। गृह मंत्री शाह के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति की। जिसके बाद अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री से पूछ लिया, ''जब आजादी की लड़ाई थी, आप कहां थे?'' अधीर रंजन के इतना कहते ही, गृह मंत्री शाह बोले, ''मेरा जन्म नहीं हुआ था।'' शाह के इतना कहते ही, सदन में मौजूद सांसद हंस पड़े। साथ ही सदन में मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मुस्कुरा उठे। इस बीच अधीर रंजन से भी सत्तापक्ष के सांसदों ने पूछ लिया कि, आजादी की लड़ाई में आप कहां थे, यह भी सुनाई दिया, ''राहुल कहां थे।''

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पीछे नहीं रहे और कहा, ''माननीय गृह मंत्री जी ने ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया था कि आजादी की लड़ाई के समय का पूरा स्टेटमेंट कोर्ट में दे दिया, अभी फिर दे देंगे।'' उन्होंने चुटकी ली, ''(गृह मंत्री जी) बता दीजिए इनको एक बार, दूसरी गलती। दूसरा संदर्भ और कर दें आप।'' जिसके बाद ज़ोर से ठहाके लगने लगे। बाद में फिर गृह मंत्री ने कहा कि, एक ही गलती बताने से (कांग्रेस नेता) इतना तिलमिला गए। मैं सिर्फ दो ही बताना चाहता हूं, एक- पूरा कश्मीर जीते बगैर सीजफायर कर लिया और दूसरा- यूएन के अंदर हमारे मसले को ले जाने की बहुत बड़ी गलती की।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स