दिल्ली के रोहिणी में धमाका: सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध, पुलिस ने शुरू की जांच।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार को जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की जांच की जा रही है और एफआईआर में बताया गया है कि इसमें विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। धमाका इतना जोरदार था कि इससे स्कूल की दीवार में बड़ा छेद हो गया। धमाके की जगह पर सफेद पाउडर भी बिखरा हुआ मिला, जिससे इसकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गृह मंत्रालय को इस घटना की जानकारी दी गई है, और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
धमाके के बाद आसपास के इलाकों में सफेद धुएं का गुबार देखा गया और आवाज इतनी तेज थी कि पास की दुकानों के शीशे टूट गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह घर में सो रहा था जब उसे धमाके की आवाज सुनाई दी, और उसने तुरंत पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों से पूछताछ शुरू की। धमाका रविवार सुबह करीब 7:40 बजे हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना किया और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। एहतियात के तौर पर दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब इस मामले को लेकर एक नई खबर सामने आई है की दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान वीडियो में तीन संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इन संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
















































































Leave Your Message