नायडू के बाद एमके स्टालिन ने की जनसंख्या बढ़ाने की अपील, नवविवाहितों को 16 बच्चे पैदा करने की सलाह, संपत्ति के बजाय संतान पर जोर।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बाद, अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जनसंख्या के मुद्दे पर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा है कि नवविवाहितों को अब 16 बच्चे पैदा करने की आवश्यकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बयान चेन्नई में हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती बोर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया, जहां 31 जोड़ों का विवाह हुआ। इस अवसर पर सीएम स्टालिन ने कहा कि शायद अब समय आ गया है कि लोग 16 प्रकार की संपत्ति इकट्ठा करने के बजाय 16 बच्चे पैदा करें। उनका यह बयान जनसंख्या वृद्धि को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आया है और इससे राज्य में परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण की नीति पर नए सिरे से बहस छिड़ सकती है।
एमके स्टालिन ने अपने भाषण के दौरान कहा कि पहले बड़े-बुजुर्ग नवविवाहित जोड़ों को 16 प्रकार की संपत्ति प्राप्त करने का आशीर्वाद देते थे। अब शायद समय आ गया है कि 16 बच्चों के बजाय 16 तरह की संपत्ति पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा, "जब बुजुर्ग कहते थे कि तुम 16 संतानें प्राप्त करो और समृद्ध जीवन जियो, तो इसका अर्थ केवल संतानें नहीं, बल्कि 16 प्रकार की संपत्ति था। स्टालिन ने लेखक विश्वनाथन की पुस्तक का उल्लेख करते हुए बताया कि इसमें गाय, घर, पत्नी, संतान, शिक्षा, ज्ञान, अनुशासन, भूमि, जल, आयु, वाहन, सोना, संपत्ति, फसल और प्रशंसा जैसे 16 प्रकार की संपत्तियों का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि आजकल कोई भी आपको 16 प्रकार की संपत्ति प्राप्त करने का आशीर्वाद नहीं देता, बल्कि बस पर्याप्त संतान होने और समृद्ध जीवन जीने का आशीर्वाद दिया जाता है।
















































































Leave Your Message