प्रधानमंत्री मोदी रूस के कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए हुए रवाना !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार (22 अक्टूबर 2024) को रूस के कजान के लिए रवाना हो गए हैं। वह सुबह करीब 7:40 बजे भारत से निकले और दोपहर 1 बजे तक रूस पहुंच जाएंगे। रूस के लिए रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी यात्रा की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के कजान जा रहा हूं। भारत ब्रिक्स के प्रति अत्यधिक महत्व रखता है, और मैं वहां विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा के लिए उत्सुक हूं। मुझे वहां अन्य नेताओं से मिलने का भी इंतजार है। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनकी कजान यात्रा भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। वह जुलाई 2024 में मास्को में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन का भी जिक्र करते हुए अन्य ब्रिक्स नेताओं से मिलने के लिए उत्सुक हैं। 16वें ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन कजान में हो रहा है, जहां पीएम मोदी दो दिन रहेंगे। उन्हें रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आमंत्रित किया है, और प्रवासी भारतीयों ने भी पीएम मोदी का भव्य स्वागत करने की तैयारी की है। सम्मेलन के दौरान, पीएम मोदी पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स