मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने लगाई चार चाँद। 

मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार को एक भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड की लगभग सभी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। आलिया भट्ट से लेकर सुहाना खान तक, सभी ने अपनी अदाओं से जलवा बिखेरा। जेनेलिया और रितेश, जो इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं, एक साथ पहुंचे। जेनेलिया येलो लहंगा और ऑरेंज दुपट्टे में गॉर्जियस लग रही थीं, जबकि रितेश ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम नजर आ रहे थे। आलिया भट्ट ने पिंक लहंगा पहना था, जो उन्होंने पहले भी पहना था। उनका सिंपल लुक बेहद खूबसूरत था। कृति सेनन ने येलो साड़ी में स्टाइलिश एंट्री की, जिसे उन्होंने मांग टीका और लॉन्ग ईयररिंग्स से पूरा किया। 

जाह्नवी कपूर रेडी-टू-वियर साड़ी में पहुंचीं, उनके ओपन हेयर और न्यूड मेकअप ने लुक को और खूबसूरत बना दिया। रवीना टंडन की बेटी राशा ने सिल्वर लहंगे में अदाएं बिखेरीं, जबकि श्रद्धा कपूर सिल्वर कलर के लहंगे में स्लीवलेस ब्लाउज और ईयररिंग्स के साथ नजर आईं। स्टाइल आइकन रेखा ने ऑरेंज साड़ी, मांग टीका, ईयररिंग्स और गजरा के साथ एक क्लासिक लुक बनाया। गौरी खान ने ब्लैक साड़ी में ग्रेसफुल एंट्री की। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक-दूसरे का हाथ थामे पार्टी में एंट्री की, और दोनों ने कपल गोल्स दिए। कियारा ने फिशकट डिजाइन का गोल्डन लहंगा पहना था। तमन्ना भाटिया रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि शरवरी वाघ ने ब्लैक साड़ी में स्मोकी आई मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। भूल भुलैया की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी व्हाइट लहंगा पहनकर आईं और बेहद गॉर्जियस दिखीं। इस भव्य पार्टी ने सभी को दिवाली के रंग में रंग दिया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स