अभिषेक बच्चन की पर्सनल लाइफ और फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का टीजर। 

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच खटपट की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यह सब जुलाई से शुरू हुआ, जब अभिषेक अपने परिवार से अलग और ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे। फैंस को दोनों को साथ नहीं देखकर हैरानी हुई, और इसके बाद से ऐश्वर्या अक्सर अकेली ही नजर आईं। इस बीच, अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का टीजर जारी किया गया है। फिल्म निर्माता शूजीत सरकार ने बुधवार को इस फिल्म का ऐलान किया, और यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि पहले इसे 15 नवंबर को जारी किया जाना था।

अभिषेक ने टीजर साझा करते हुए लिखा, "हम सभी एक ऐसे शख्स को जानते हैं जो बात करने के लिए जीना पसंद करता है।" टीजर में उनके चेहरे का कार्टून कार के डैशबोर्ड पर नजर आता है, और वॉइसओवर में कहा जाता है, "जिंदा होने और मरने के बीच मेरा बस यही अंतर है कि जिंदा लोग बोल पाते हैं।हालांकि, टीजर पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिश्रित रहीं। कुछ ने इसकी तारीफ की, जबकि कुछ ने ऐश्वर्या का नाम लेकर अभिषेक को निशाने पर लिया। एक यूजर ने लिखा, "वॉक एंड टॉक टू ऐश्वर्या," जबकि एक अन्य ने कहा, "एक ऑर्डिनरी आदमी एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी औरत को हैंडल नहीं कर सकता।" इस तरह के कमेंट्स ने अभिषेक के फिल्म के टीजर के कमेंट बॉक्स को भर दिया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स