दिवाली 2024: साउथ सिनेमा की शानदार फिल्में जो बनाएंगी त्योहार को खास। 

दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, और इस खास मौके पर कई नई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन अगर आप इस त्योहार पर साउथ सिनेमा की फिल्मों का आनंद लेना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए! इस बार तमिल फिल्मों की एक बेहतरीन लाइनअप है, जिसमें 'अमरन', 'ब्रदर', और 'ब्लडी बेगर' जैसी दिलचस्प फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ भाषा की कई फिल्में भी दिवाली 2024 के आसपास बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इनमें कुछ रोमांचक एक्शन, भावनात्मक ड्रामा, और मजेदार कॉमेडी शामिल हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आएंगी।

1. लकी भास्कर

कास्ट: दुलकर सलमान, मीनाक्षी चौधरी, आयशा खान, हाइपर आदी, सूर्या श्रीनिवास, साई कुमार
निर्देशक: वेंकी एटलुरी
रिलीज की तारीख: 31 अक्टूबर, 2024
1980 के दशक पर बनी फिल्म 'लकी भास्कर' हमें एक बैंकर की जिंदगी से रूबरू कराती है, जिसका किरदार दुलकर सलमान ने निभाया है। ये किरदार जिदंगी में आने वाले कई संघर्षों के बाद भी करियर में आगे बढ़ने की कोशिश करता है। यह फिल्म हमें किरदार के अमीर बनने और उसके बदलाव की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी।

2 . का
कास्ट: किरण अब्बावरम, तन्वी राम, नयन सारिका, अच्युत कुमार, रेडिन किंग्सले
निर्देशक: सुजीत और संदीप
रिलीज की तारीख: 31 अक्टूबर, 2024
किरण अब्बावरम की 'का' सुजीत और संदीप द्वारा निर्देशित एक पीरियड-एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी वासुदेव नाम के एक डाकिया पर केंद्रित है, जिसे दूसरों के पत्र पढ़ने की आदत होती है। फिल्म में काफी कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे देख होश उड़ जाएंगे। फिल्म का बाकी हिस्सा उसके भीतर दबे रहस्यों और सामने आने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमता है।

3 . बघीरा
कलाकार: श्री मुरली, रुक्मिणी वसंत, प्रकाश राज, अच्युत कुमार, रंगायन रघु, गरुड़ राम 
निर्देशक: डॉ सूरी 
रिलीज की तारीख: 31 अक्टूबर, 2024
श्री मुरली की 'बघीरा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो एक पुलिसकर्मी पर केंद्रित है, जिसमें समाज में गलत काम करने वालों से छुटकारा पाने की कोशिश करता हुआ एक लड़का दिखाई देता है, वह रात में नकाब पहनता है और गलत करने वालों को खूब मरता है, जिससे लोगों सही के लिए लड़ाई कर सके है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स