दिल्ली में केजरीवाल पर हमले की कोशिश, आतिशी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कथित हमले से जुड़े एक शख्स की तस्वीर साझा की है। इस शख्स का नाम रोहित सेहरावत बताया जा रहा है, जिसके नाम के आगे बीजेपी लिखा गया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, "जिस व्यक्ति ने आज अरविंद केजरीवाल पर हमला किया, वह बीजेपी का गुंडा है। आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है, खासकर अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के संदर्भ में। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे निंदनीय और चिंतनीय बताया, यह कहते हुए कि भारतीय राजनीति में हिंसा और नफरत किसकी राजनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हिंसक होना हारने की निशानी है।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे जनता के सवालों से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि विकासपुरी में स्थानीय जनता ने केजरीवाल से गंदे पानी की शिकायत की, और केजरीवाल ने इसे बीजेपी के हमले का नाम दिया, जबकि उन्होंने दिल्ली को बुनियादी सुविधाओं से धोखा दिया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जब केजरीवाल दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पदयात्रा कर रहे थे तभी उन पर हमले की कोशिश की गई. सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी, अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकती इसलिए उनकी जान लेना चाहती है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स