इजरायल के हमले से बौखलाया ईरान: 'हम हर हमले का देंगे मजबूती से जवाब।
इजरायल ने हाल ही में ईरान पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा की, जिसके बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह इजरायल के किसी भी हमले का प्रभावी और समान अनुपात में जवाब देने के लिए तैयार है। ईरान ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है और सभी उड़ानों पर अगली सूचना तक रोक लगा दी है। नागरिक उड्डयन संगठन के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ईरान इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की योजना बना रहा है।
ईरान का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इजरायल के हमलों को रोकने में सफलता प्राप्त की, लेकिन कुछ स्थानों पर सीमित नुकसान हुआ है। इजरानी अधिकारियों का दावा है कि इजरायल ने तेहरान, खुज़ेस्तान और इलम प्रांतों में विभिन्न सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इस बीच, इजरायल की तरफ से प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने कहा है कि यदि ईरान ने फिर से कोई नापाक हरकत की, तो इजरायल मजबूरन जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि इजरायली रक्षा बलों ने ईरान में लक्षित हमले कर इजरायल के खिलाफ संभावित खतरों को विफल किया है।इजरायल ने स्पष्ट किया है कि उसके विमानों ने ईरान में मिसाइल निर्माण संयंत्रों और अन्य ठिकानों को निशाना बनाकर सफलतापूर्वक हमला किया है, जिससे ईरानी मिसाइलों की क्षमता को कमजोर किया गया है। इन हमलों के बाद इजरायली विमान सुरक्षित लौट आए हैं, और इजराइल ने अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह कार्रवाई की है। दोनों पक्षों के बीच यह तनाव इस बात का संकेत है कि मध्य पूर्व में स्थिति और भी जटिल हो सकती है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
















































































Leave Your Message