भूल-भुलैया 3: विद्या बालन की ग्रेसफुल परफॉर्मेंस और 'आमी जे तोमार 3.O' का धमाकेदार लॉन्च।
फिल्म भूल-भुलैया 3' को लेकर फैंस में भारी उत्साह है, जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में 'आमी जे तोमार' गाना भी हॉरर-कॉमेडी का हिस्सा होगा, जिसे पहले और दूसरे पार्ट में भी देखा गया था। हाल ही में आमी जे तोमार 3.O' का लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया, जहां विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।हालांकि, परफॉर्मेंस के दौरान विद्या बालन का संतुलन बिगड़ गया और वह स्टेज पर गिर गईं। लेकिन उन्होंने इस स्थिति को बेहद ग्रेसफुली संभाला और बैठे-बैठे ही अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। इस घटना के लिए सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपने ठोकर को शक्ति की चाल में बदल दिया," जबकि एक अन्य ने कहा, "उन्होंने इसे बहुत ही ग्रेसफुली संभाला।" विद्या की इस परिपक्वता ने फैंस का दिल जीत लिया है, और उन्हें सराहना मिल रही है।
यह फिल्म दिवाली पर यानी 1 नवंबर को रिलीज होगी। पिछले दिनों ही मेकर्स की ओर से फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया गया था, जो रिलीज होते ही हर तरफ छा गया। इस गाने में पिटबुल और पंजाबी सेंसेशन दिलजीत दोसांझ भी कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं आमी जे तोमार 3.O की बात करें तो इसे श्रेया घोषाल ने गाया है।
















































































Leave Your Message