जन्मदिन पर रवीना टंडन की प्रेरणादायक कहानी: धोखे से सशक्त बनने तक। 

रवीना टंडन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में उन्होंने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा आया था जब वह अपना करियर छोड़ने के लिए तैयार हो गई थीं। रवीना ने 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने पहला नशा' एक ही रास्ता' जमाने से क्या डरना, अंदाज अपना अपना दिलवाले  और जमाना दीवाना'जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने अजय देवगन, शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, गोविंदा और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। 

रवीना और अक्षय कुमार का अफेयर काफी चर्चा में रहा। उन्होंने एक-दूसरे के साथ सगाई भी की थी, लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया। रवीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय पर धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उनकी सगाई की एक भव्य समारोह हुई थी, जिसमें दोनों परिवार भी शामिल हुए थे। अक्षय की बेवफाई के बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा, "वफादारी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आया।" उन्होंने कहा कि अक्षय उनसे उम्मीद करते थे कि वह हर बार उन्हें माफ कर दें। रवीना ने यह भी बताया कि उन्होंने अक्षय को रेखा के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। कहा जाता है कि रवीना अक्षय के लिए अपने करियर को छोड़ने के लिए तैयार थीं, लेकिन उनके धोखे के बाद उन्होंने अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया और आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स