10 सालों में कांग्रेस को नहीं मिला मुख्यमंत्री, तेलंगाना की किस्मत में अब क्या है?

देश में कांग्रेस की केवल तीन राज्यों में ही सरकार है। कांग्रेस ने अपनी बुद्धिमत्ता से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपना स्थान को दिया है और अब तेलंगाना में भी कांग्रेस के पास कोई भी मुख्यमंत्री का चेहरा ना होने के बाद अध्यक्ष को ही मुख्यमंत्री बना डाला। 

ऐसे में तेलंगाना के कांग्रेस अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस तेलंगाना में डिप्टी सीएम भी बनाएगी, हालांकि इस नाम पर फिलहाल फैसला नहीं हुआ है। तेलंगाना में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम तय कर लिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होगे। सूत्रों ने ये जानकारी दी है। तेलंगाना की कुल 119 सीटों में 64 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बीआरएस ने 39 और बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। यहाँ सरकार बनाने के लिए किसी भी एक पार्टी को 60 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस को 39.40 फीसदी, बीआरएस को 37.35 फीसदी और बीजेपी को 13.90 फीसदी वोट मिले हैं। 

रेवंत रेड्डी ने कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पी नरेंद्र रेड्डी को 32000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है। विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से ही रेवंत सीएम के रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस नेताओं ने रविवार (3 दिसंबर) शाम को राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद सोमवार (4 दिसंबर) को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि यह अधिकार पत्र खरगे को भेजा जाएगा और विधायकों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया और मल्लू भट्टी विक्रमार्क और डी. श्रीधर बाबू समेत वरिष्ठ विधायकों ने इसका समर्थन किया। तेलंगाना में 10 सालों से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार थी. हार के बाद बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने इसे स्वीकार कर नई सरकार के गठन तक पद पर बने रहने के लिए कहा है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स