वडोदरा में पीएम मोदी के साथ पेड्रो सांचेज़ का रोड शो, टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ भारत दौरे पर हैं। सोमवार तड़के वे गुजरात के वडोदरा पहुंचे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। स्पेन लौटने से पहले, उनका मंगलवार को मुंबई जाने का भी कार्यक्रम है। पीएम सांचेज़ और प्रधानमंत्री मोदी सोमवार सुबह वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले, वे एक साथ रोड शो में शामिल हुए। यह रोड शो वडोदरा एयरपोर्ट से टाटा के प्लांट तक करीब पौने तीन किलोमीटर लंबा है। वडोदरा के लोग इस रोड शो के लिए बहुत उत्साहित हैं। सुबह से ही लोग रास्ते के किनारे इकट्ठा हुए हैं और उन्हें देखने के लिए खड़े हैं। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ भारत दौरे पर हैं और सोमवार तड़के वडोदरा पहुंचे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। पीएम सांचेज़ और प्रधानमंत्री मोदी ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड में सी-295 विमान निर्माण की सुविधा का उद्घाटन किया, जिसकी आधारशिला मोदी ने 2022 में रखी थी। इस कॉम्प्लेक्स में कुल 40 सी-295 एयरक्राफ्ट बनाए जाएंगे, जो देश की पहली निजी एयरक्राफ्ट मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी है। पीएम मोदी 4800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें रेल, हाईवे और नदियों से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।
टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन दोनों पीएम सुबह करीब 10 बजे करेंगे। लक्ष्मी विलास पैलेस का दौरा करने के बाद मोदी अमरेली जाएंगे। जहां दोपहर करीब 2:45 बजे वे दुधाला में भारत माता सरोवर का उद्घाटन करेंगे। वडोदरा शहर की पुलिस ने 70 वाहनों के साथ रोड शो के मार्ग पर और टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स से लक्ष्मी विलास पैलेस तक 10 किलोमीटर के मार्ग पर ग्राउंड रिहर्सल की गई। अधिकारियों ने कहा शहर की यातायात पुलिस ने वीवीआईपी की आवाजाही के मद्देनजर सोमवार के लिए मार्गों के डायवर्जन के संबंध में एक आदेश जारी किया है।
















































































Leave Your Message