न्यूजीलैंड में हार के बाद बड़ा बदलाव: गौतम गंभीर की जगह लक्ष्मण होंगे नए कोच। 

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसमें उसने शुरुआती दो मुकाबले हारकर सीरीज गंवा दी है। यह भारतीय टीम की 18 साल बाद घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हारने की घटना है, और यह हार गौतम गंभीर के हेड कोच रहते हुए हुई है। अब खबर आई है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया के हेड कोच में बदलाव किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद, टीम इंडिया चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां गौतम गंभीर की जगह पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच के रूप में देखा जाएगा। क्रिकजब की रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गंभीर ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम के साथ जाएंगे। बीसीसीआई के अधिकारियों ने लक्ष्मण के कोच होने की पुष्टि की है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से होगी, और यह सीरीज 15 नवंबर को खत्म होगी। टीम इंडिया 4 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। वहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम 10 या 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकती है, जिससे गंभीर का दोनों सीरीज में टीम के साथ रहना संभव नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर लक्ष्मण के साथ नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अन्य सदस्य भी जाएंगे, जिनमें साईराज बहुतुले, हृषिकेश कानिटकर और सुभदीप घोष शामिल हो सकते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स