जयपुर से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज, कौन होगा राजस्थान का नया मुख्यमंत्री का चेहरा।

 

जब से राजस्थान के चुनावों का रेज़ल्ट आया है तभी से मुख्यमंत्री के फेस को लेकर बीजेपी मे  तेज़ हो गई हैं और सस्पेंस बाद गया है। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की गुरुवार रात मुलाकात हुई। नड्डा के आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई। इस बैठक में वसुंधरा राजे के बेटे लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों के बीच वसुंधरा राजे की इस मुलाकात ने प्रदेश की सियासी तस्वीर और साफ की है। 

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों में बीजेपी को कुल 115 सीटों पर जीत हासिल हुई। राजस्थान में सत्ता हासिल करने के बाद अब पार्टी राज्य की कमान यानी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फैसला करने में लगी है। शीर्ष नेताओं के बीच मंथन चल रहा है। 

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर नई सीएम बनने की अपनी दावेदारी जताने और आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए विधायकों के एक रिजॉर्ट में बाड़ाबंदी करने के आरोप लगे हैं। इन्हीं आरोपों के बाद वसुंधरा राजे ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। गुरुवार रात को उनके आवास पर मुलाकात कर वसुंधरा ने अपना पक्ष रखा है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स