रतन टाटा ने बिग बी से उधार क्यों मांगा? अमिताभ बच्चन का अनसुना किस्सा।
रतन टाटा का 10 अक्टूबर की रात 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिसे पूरे देश ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके योगदान को लोग हमेशा याद रखेंगे। हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के मंच पर अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें याद किया। बिग बी ने रतन टाटा के विनम्र स्वभाव की प्रशंसा करते हुए एक अनसुना किस्सा साझा किया। इस दौरान डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेता बोमन इरानी भी अमिताभ की बातें सुनकर हैरान हुए और उनकी बातों में सहमति जताई। अमिताभ बच्चन ने एपिसोड में बताया कि रतन टाटा "बहुत सरल इंसान थे। उन्होंने एक पुरानी याद साझा की, जब वे दोनों एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इस अनुभव को सुनकर रतन टाटा की महानता और विनम्रता की सभी ने तारीफ की। अमिताभ की बातों ने दर्शकों को उनके प्रति और भी अधिक सम्मानित किया। एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कहा, "क्या आदमी थे, मैं बता नहीं सकता। कितना सरल इंसान... एक बार हम दोनों एक ही जहाज में लंदन जा रहे थे। जब हम हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरे, तो जो लोग उन्हें लेने आए थे, वो कहीं चले गए थे। इस पर रतन टाटा फोन करने के लिए फोन बूथ में गए। मैं भी बाहर खड़ा था। थोड़ी देर बाद जब वे लौटे, तो मैं हैरान रह गया जब उन्होंने मुझसे कहा, 'अमिताभ, क्या मैं आपसे कुछ पैसे उधार ले सकता हूं? मेरे पास फोन करने के लिए पैसे नहीं हैं! यह सुन कर में दंग रह गया मुझे समज नहीं आया की यह क्या बोल रहे है। लेकिन हम अज्ज ही भी कहगे की वह एक नेक दिल इंसान थे। अमिताभ ने अपनी बातें जारी रखते हुए रतन टाटा की विनम्रता की तारीफ की, जो उनके व्यक्तित्व का एक अहम हिस्सा था। इस एपिसोड में रतन टाटा के निधन पर कई सितारों ने भी शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया।
















































































Leave Your Message