शाहरुख खान का जश्न, दिवाली पर उनके 59वें जन्मदिन की मचेगी धूम।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए ये हफ्ता सेलिब्रेशन से भरा रहेगा। इस साल, किंग खान के पास जश्न मनाने की डबल वजह है—दिवाली का त्योहार और उनका 59वां जन्मदिन। फैंस भी इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं कि खान परिवार इस खास मौके को कैसे मनाएगा। शाहरुख खान ने हमेशा अपने फैंस के साथ खास लम्हे साझा किए हैं, और इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि वो अपनी फैमिली के साथ मिलकर दिवाली की रोशनी में जन्मदिन का जश्न मनाएंगे। कई लोग किंग खान की पार्टी के बारे में चर्चा कर रहे हैं और उनकी मनमोहक तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। दिवाली और जन्मदिन की इस डबल खुशी में शाहरुख की फैमिली ने पहले ही कुछ खास तैयारियों की योजना बनाई है। फैंस को उम्मीद है कि इस जश्न में शाहरुख खान अपने फैंस को भी शामिल करेंगे, जैसे कि उन्होंने पहले भी किया है। हालही में सोशल मीडिया पर शाहरुख के आलीशान घर मन्नत की झलक देखने को मिली है जिसे दुल्हन की तरह सजाया गया है। मन्नत को लाइट्स के साथ डेकोरेट किया गया है। जिसे देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि अपने फेवरेट स्टार के बर्थडे के मनाने के लिए हर साल दुनियाभर से फैंस शाहरुख खान के बंगले के बाहर इकट्ठा होते हैं और खूब जश्न मनाते हैं। इस मौके पर किंग खान भी अपनी बालकनी में आकर फैंस को ग्रीट करते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पार्टी इस साल गौरी खान अपने पति और एक्टर शाहरुख खान के 59वे बर्थडे के मौके पर ग्रैंड पार्टी होस्ट कर रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस पार्टी के लिए 250 गेस्ट की लिस्ट तैयार हो चुकी हैं। किंग खान के बर्थडे के लिए जिन सितारों को न्योता भेजा गया है उनमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, रणवीर सिंह, फराह खान, जोया अख्तर, एटली, अनन्या पांडे, करण जौहर, शनाया कपूर, नीलम कोठारी, शालिनी पस्सी और महीप कपूर सहित कई सेलेब्स शामिल हैं।
















































































Leave Your Message