रवीना टंडन की बेटी राशा की फिल्म 'आजाद': टीजर दिवाली पर होगा रिलीज।
90 की सबसे मसूर एकट्रेस में रवीना टंडन का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी मेहनत व खूबसूरती से अलग ही पहचान बनाई है इसलिए उन्हें बॉलीवुड की मस्त -मस्त गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। अब रवीना टंडन के नक़्शे कदम पर उनकी बेटी राशा थडानी भी चल पड़ी है। राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब आखिरकार उनकी पहली फिल्म का टाइटल घोषित कर दिया गया है। इस फिल्म में राशा के साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी नजर आएंगे। अमन भी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी एंट्री करने जा रहे हैं। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म का टाइटल पोस्टर साझा किया है। फिल्म का नाम 'आजाद' है, और खास बात यह है कि अजय देवगन भी इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। 'आजाद' एक एडवेंचर फिल्म है, जिसे अभिषेक कपूर डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिषेक कपूर काई पो चे केदारनाथ, रॉक ऑन, और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर हैं।
राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म 'आजाद' का पहला टीजर दिवाली पर सिंघम अगेन' और भूल भुलैया 3' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। यह जानकारी अजय देवगन ने दी है। फिल्म की रिलीज डेट अगले साल जनवरी में होगी, लेकिन अभी तक मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अजय देवगन ने 'आजाद' के पोस्टर के साथ लिखा, "कहानी यारी की. कहानी वफादारी की. कहानी 'आजाद' की!" उन्होंने बताया कि आजाद का टीजर इस दिवाली विशेष रूप से सिनेमाघरों में प्रीमियर हो रहा है, और जनवरी 2025 में इसे बड़े पर्दे पर देखने का रोमांच मिलने वाला है।
















































































Leave Your Message