दीपिका  और रणवीर ने अपनी बेटी का नाम रखा 'दुआ', पहली तस्वीर में नजर आई नन्ही प्रिंसेस। 

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। दिवाली के मौके पर दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए उसका नाम भी बताया। दीपिका और रणवीर ने 9 सितंबर को बेटी के पेरेंट्स बने। अब इस कपल ने अपनी नन्ही परी की पहली तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में उनकी बेटी लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही है, लेकिन उन्होंने केवल उसके छोटे पैरों की झलक दिखाई है। दुआ का मतलब होता है "प्रार्थना"। रणवीर ने नाम के साथ बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने यह नाम क्यों रखा। उन्होंने लिखा, "दुआ पादुकोण सिंह: 'दुआ' का मतलब है एक प्रार्थना, क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। यह नाम उनके लिए बहुत खास है और उनकी भावनाओं को बखूबी दर्शाता है।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण कोंकणी हैं और रणवीर सिंह सिंधी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के लिए अरबी नाम दुआ चुना है। दुआ एक ऐसा शब्द है जो अरबी भाषा से आया है, और यह एक फीमेल नाम है जिसका मतलब "प्रार्थना" होता है। इसका एक सुंदर धार्मिक संदर्भ भी है, क्योंकि इस्लाम में यह ईश्वर से प्रार्थना करने की क्रिया को दर्शाता है। इसके अलावा, दुआ का एक अर्थ अल्बानिया में भी है, जहां इसका मतलब "प्यार" है। दीपिका ने हाल ही में सिंघम अगेन में कैमियो किया है, जो इस दिवाली रिलीज हुई। उनके पास कल्कि फिल्म और अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। रणवीर सिंह डॉन 3 में भी दिखाई देंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स