भारतीय फैशन के दिग्गज डिजाइनर रोहित बल का हुआ निधन। 

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया है। वह लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और 1 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से उनके फैंस और फैशन उद्योग में गहरा शोक छा गया है। उन्हें नवंबर 2023 में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया था। 63 वर्षीय डिजाइनर ने इस साल की शुरुआत में फैशन दुनिया में वापसी की और पिछले महीने दिल्ली में लैक्मे इंडिया फैशन वीक में अपना अंतिम शो प्रस्तुत किया था। वह अंततः जिंदगी की इस जंग में हार गए। रोहित बल की मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वालों और सितारों को गहरा झटका लगा है। फैशन डिजाइनर रोहित बल की सेहत को लेकर काफी समय से चिंताजनक खबरें आ रही थीं। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) ने भी उनके निधन पर शोक संदेश जारी किया है। FDCI ने इंस्टाग्राम पर रोहित बल की तस्वीर के साथ लिखा, "हम दिग्गज डिजाइनर रोहित बल के निधन पर दुखी मन से यह पोस्ट साझा कर रहे हैं। वह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के संस्थापक सदस्य थे। पारंपरिक पैटर्न और आधुनिक संवेदनाओं के अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाने वाले बल के काम ने भारतीय फैशन को एक नई पहचान दी और नई पीढ़ियों को प्रेरित किया। 

रोहित बल को पहले से ही दिल की बीमारी थी और 2010 में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। वह कई वर्षों से पेसमेकर के सहारे जीवन बिता रहे थे, जिससे पिछले साल स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हुईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अंततः दिल की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। हालांकि, दिसंबर 2023 में उन्होंने एक बयान में कहा था कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और अपने दोस्तों और परिवार की प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त किया था। रोहित बल, जो कश्मीर के रहने वाले थे, अपने शानदार डिज़ाइन और बॉलीवुड क्लाइंट के लिए मशहूर थे। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स