कॉन्ग्रेस सांसद के ठिकानों पर IT रेड, नोटों की मिलती गई गड्डियाँ… गिनते-गिनते हो गई मशीनें खराब। पैसों से भरी आलमारी की तस्वीर देखकर हो जायेगें हैरान।

झारखंड के कॉन्ग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग को छापेमारी में करोड़ों की नकदी मिली है। यहाँ अलमारियों में भर कर पैसा रखा गया था जिसका कोई हिसाब किताब नहीं था। अब आयकर ने यह बरामदगी की है। उनके अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी अब भी जारी है।

आयकर विभाग ने यह छापेमारी झारखंड और ओडिशा के कई शहरों में की है। सांसद धीरज साहू के राँची और लोहरदगा स्थित आवास के अतिरिक्त उनके नजदीकियों के ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है। यह टीम बुधवार (6 दिसंबर 2023) से ही छापेमारी कर रही है।

धीरज साहू से सम्बंधित बौध डिस्टलरी में भी आयकर विभाग ने छापा मारा है। इन सब ठिकानों से आयकर विभाग को इतना नकदी मिली है कि उसे गिनने के लिए मशीने कम पड़ रही हैं। एक अलमारी की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें नोटों की गड्डियाँ रखी हुई देखी जा सकती हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स