झारखंड विधानसभा चुनाव 2024, I.N.D.I.A गठबंधन के घोषणापत्र में प्रमुख वादे और योजनाएं। 

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए I.N.D.I.A गठबंधन ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में प्रमुख वादों में महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह, 450 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर, और गरीब परिवारों को राशन प्रदान करने जैसी घोषणाएं शामिल हैं। कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी और सीपीआई-एम के नेताओं ने रांची में संयुक्त रूप से घोषणापत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि महागठबंधन के सभी नेता राज्य में सरकार बनने के बाद इन सात वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए I.N.D.I.A गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 2,400 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। इसके अलावा, इमली, महुआ, लाह, तसर, करंज, चिरौंजी, साल बीज जैसे अन्य उत्पादों के समर्थन मूल्य में भी 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही, राज्य में डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे। रोजगार सृजन के लिए, जिला मुख्यालयों में 500-500 एकड़ का औद्योगिक पार्क बनाने की योजना भी है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर I.N.D.I.A ब्लॉक बड़े वादे

1. हर महीने 7 किलो राशन/ प्रति व्यक्ति और 450 का एलपीजी सिलिंडर। 
2. आरक्षण ⁠ST 28%, SC 12%, OBC 27%
3. ⁠महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह। 
4. ⁠सरना धर्म कोड। 
5. ⁠10 लाख सरकारी नौकरी, 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा। 
6. ⁠धान की MSP 3200 रुपये प्रति क्विंटल। 
7. ⁠हर जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स