करीना कपूर ने अक्षय कुमार के साथ रोमांस पर किया चौंकाने वाला खुलासा।
करीना कपूर फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आज बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ अपनी जोड़ी बनाई है। लेकिन एक बार करीना ने अक्षय कुमार के साथ रोमांस करने को लेकर एक हैरान करने वाली बात बताई थी। करीना ने कहा था कि जब भी उन्हें अक्षय के साथ रोमांटिक सीन करना होता था, तो उन्हें बहुत अजीब महसूस होता था। वजह यह थी कि उनकी बहन करिश्मा कपूर पहले अक्षय के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। करीना ने बताया कि जब करिश्मा और अक्षय फिल्में किया करते थे, तो वह स्कूल में होती थीं और अक्सर सेट पर जाकर अक्षय के साथ खेलती थीं। ऐसे में जब वह खुद अक्षय के साथ रोमांटिक सीन करती थीं, तो उन्हें यह थोड़ी अजीब सी बात लगती थी, क्योंकि वह कभी अपनी बहन के कोस्टार के साथ रोमांस करने के बारे में नहीं सोच पाती थीं।
करीना और अक्षय कुमार ने दोस्ती टशन अजनबी और ऐतराज जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। हाल ही में दोनों सिंघम अगेन में साथ नजर आए हैं। हालांकि इस फिल्म में करीना, अक्षय के साथ नहीं, बल्कि अजय देवगन की पत्नी के रोल में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसमें टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी अहम रोल में हैं। करीना ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी की है और दोनों के दो बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं।
















































































Leave Your Message