अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, कमला हैरिस को हराया। 

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है और उन्होंने कमला हैरिस को हराया है। यह जानकारी फॉक्स न्यूज के हवाले से सामने आई है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब अमेरिका की कमान डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में होगी। अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकावासियों का धन्यवाद। आज से पहले ऐसा नजारा नहीं देखा।  हम अपने बॉर्डर को मजबूत करेंगे. देश की सभी समस्याएं दूर करेंगे। अमेरिका 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 6 नवंबर 2024 को अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे। वहीं, कमला हैरिस अपने समर्थकों को कल संबोधित करेंगी। 

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हम अपने देश को ठीक करने में मदद करने जा रहे हैं। हमारे पास एक ऐसा देश है जिसे मदद की ज़रूरत है। हम अपनी सीमाओं को ठीक करने जा रहे हैं। आज रात इतिहास एक कारण से है और कारण सिर्फ इतना है कि, हमने उन बाधाओं को पार कर लिया जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हमने सबसे अविश्वसनीय राजनीतिक जीत हासिल की है। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में कारोबारी एलन मस्क का भी नाम लिया है। ट्रंप ने उनके भाषण की तारीफ की है। उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया है। बता दें कि एलन मस्क ने बढ़ चढ़कर चुनाव में ट्रंप को समर्थन दिया था और फंडिंग भी की थी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स