दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहा है वायु प्रदूषण, AQI पहुंचा 400 के पार नागरिकों के लिए चेतावनी।
दिल्ली-एनसीआर में हर साल ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है, और इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बढ़ती ठंड के साथ राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 366 तक पहुंच गया है, जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। साथ ही, स्मॉग की घनी परत आसमान में साफ नजर आ रही है। जैसे-जैसे दिल्ली का तापमान गिर रहा है, प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार जा चुका है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे की ओर इशारा करता है। दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर भी गंभीर हो गया है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार जा चुका है, जिसमें अलीपुर (386), आनंद विहार (426), आशोक विहार (417), बवाना (411), और द्वारका सेक्टर 8 (380) शामिल हैं। राजधानी में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है, और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले सालों के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदूषण का स्तर और भी गंभीर हो सकता है, जिससे नागरिकों की सेहत पर भारी असर पड़ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बचाव बेहद जरूरी है। लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन, साइकिल, पैदल चलने या कारपूलिंग का उपयोग करना चाहिए। बाहर निकलते वक्त अच्छी क्वालिटी का फेस मास्क पहनें। कसरत करने के शौक़ीनों को बाहर व्यायाम से बचकर घर के अंदर ही कसरत करनी चाहिए। घर में हवा को साफ करने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें और विटामिन ए और ई से भरपूर फल और सब्ज़ियों का सेवन करें, ताकि शरीर को प्रदूषण से बचाव मिल सके।
















































































Leave Your Message