जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 पर बवाल, विपक्ष और बीजेपी के बीच हुई हाथापाई। 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को आर्टिकल 370 को लेकर भारी हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही के दौरान विधायक आपस में भिड़ गए और मारपीट तक की घटना हुई। यह हंगामा आर्टिकल 370 की वापसी के प्रस्ताव को लेकर हुआ। इस दौरान बैनर फाड़े गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे की शुरुआत इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख द्वारा विधानसभा में आर्टिकल 370 की बहाली की मांग करते हुए एक बैनर दिखाने से हुई। इस बैनर को देखकर विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने विरोध जताया। बीजेपी के विधायकों ने शेख के हाथ से बैनर छीन लिया और उसे फाड़ दिया। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। भारी बवाल के कारण विधानसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

बीजेपी नेता रविंद्र रैना ने कहा, "जम्मू और कश्मीर में जो नई सरकार बनी है, वह कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) की साझेदारी से बनी है। इन दोनों पार्टियों ने सरकार बनते ही देशद्रोही एजेंडे पर काम करना शुरू कर दिया है। इन पार्टियों ने विधानसभा में एक विवादास्पद प्रस्ताव पेश किया, जो बिना किसी चर्चा के पास कर लिया गया और फिर तुरंत कार्यवाही को समाप्त कर दिया गया। यह दर्शाता है कि कांग्रेस और NC की सरकार जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को बढ़ावा देने की साजिश कर रही है। ये दोनों पार्टियां आतंकवादियों और अलगाववादियों के इरादों को समर्थन दे रही हैं। जब 5 अगस्त 2019 को संसद में बहुमत से आर्टिकल 370 को समाप्त किया गया, तो आज इन पार्टियों ने भारत माता की पीठ में खंजर घोंपने की कोशिश की है। बीजेपी किसी भी हाल में देशद्रोही एजेंडे को लागू नहीं होने देगी।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स