चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर बोला हमला, बीजेपी और सपा को दी चुनौती। 

उत्तर प्रदेश में होने वाले 9 विधानसभा उपचुनावों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मीरापुर सीट से उम्मीदवार जाहिद हुसैन के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला। चंद्रशेखर ने कहा, "सात साल से सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री अब डरने लगे हैं, यह बताता है कि जनता उनके खिलाफ खड़ी हो चुकी है। बीजेपी 'बटेंगे तो कटेंगे' का नारा देती है, जबकि हमारा नारा है – 'पढ़ोगे तो आगे बढ़ोगे'। अब कोई बंटवारा नहीं, सिर्फ एक नया रास्ता चाहिए। उन्होंने हाल ही में हुई हत्याओं का जिक्र करते हुए सीएम से पूछा, "फतेहपुर, लखनऊ, गाजियाबाद में जो घटनाएं हुईं, उनका जवाब क्या है?" चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि बीजेपी और सपा के नेताओं के बयान समाज में खलल डाल सकते हैं और माहौल को खराब कर सकते हैं। 

मायावती को अपनी बड़ी नेता मानते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी और सपा के षड्यंत्रों का मुकाबला करने के लिए ऐसे नेताओं की जरूरत है जो सीधे मुद्दों पर बात करें।" ओवैसी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, "हम अपनी ताकत पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, भविष्य में यदि जरूरी हुआ तो सभी एक साथ मिल सकते हैं।"अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "यहां त्याग और सम्मान की कोई अहमियत नहीं है। हमे इग्नोर किया जाता है, लेकिन हम इग्नोर होने वाले नहीं हैं।" चंद्रशेखर ने साफ कर दिया कि वह उपचुनाव में अपनी पार्टी की ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं और भाजपा, सपा समेत सभी प्रमुख दलों को चुनौती देने के लिए पूरी तरह से संकल्पित हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स