आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा, जल्द ही बनेगे पेरेंट्स। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेट स्टार केएल राहुल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण के बाद अब एक और बॉलीवुड परिवार में किलकारी गूंजने वाली है। आथिया के पिता, सुपरस्टार सुनील शेट्टी भी जल्द ही नाना बनने वाले हैं। आथिया और केएल राहुल ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। आथिया शेट्टी ने लिखा, "हमारा खूबसूरत आर्शीवाद अगले साल आने वाला है।" इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों और फैंस ने उन्हें बधाई दी है और नन्हे मेहमान के आने का स्वागत किया है। आथिया शेट्टी ने 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। उनकी शादी 23 जनवरी को साउथ इंडियन स्टाइल में हुई थी। अब दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है और अगले साल पेरेंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं। आथिया और केएल राहुल की मुलाकात दोस्ती से शुरू हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने 2023 में शादी कर ली। अब दोनों के घर नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और उनके फैंस भी इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सुनील शेट्टी, 90 के दशक के सुपरस्टार, ने कई हिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपना नाम कमाया, जबकि उनकी बेटी आथिया शेट्टी को अभी तक बॉलीवुड में बड़ी सफलता नहीं मिल पाई। आथिया ने 2015 में हीरो फिल्म से डेब्यू किया, लेकिन वह फ्लॉप रही। इसके बाद मुबारकां, मोतीचूर चकनाचूर, और गो नोनी गो जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इन फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल पाई।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स