महिलाओं पर पाबंदियां लगाने वाले तालिबान को हुआ अपनी गलती का एहसास, तालिबान द्वारा नियुक्त उप विदेश मंत्री ने कहा लोगों के तालिबान से दूर होने का मुख्य कारण महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाना है।

 

महिलाओं पर तमाम तरह की पाबंदियां लगाने वाले तालिबान को अपनी गलती का एहसास हो गया है। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा नियुक्त उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने कहा है कि लोगों के तालिबान से दूर होने का मुख्य कारण महिलाओं की शिक्षा पर लगातार प्रतिबंध है। उप विदेश मंत्री ने एक समारोह में बोलते हुए, कक्षा 6 से आगे की छात्राओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि ज्ञान के बिना समाज में उजाला नहीं हो सकता। 

स्टैनिकजई ने कहा कि यह हर किसी का अधिकार है। यह प्राकृतिक अधिकार है जो भगवान और पैगंबर ने उन्हें दिया है, कोई उनसे यह अधिकार कैसे छीन सकता है? यदि कोई इस अधिकार का उल्लंघन करता है, तो यह अफगानों और यहां के लोगों के खिलाफ अत्याचार है।" उन्होंने आगे कहा कि सभी के लिए शैक्षणिक संस्थानों के दरवाजे फिर से खोलने का प्रयास करें। आज पड़ोसियों और दुनिया के साथ हमारी एकमात्र समस्या शिक्षा के मुद्दे के कारण है। अगर लोग हमसे दूर हो रहे हैं और हमसे परेशान हो रहे हैं, तो इसका कारण शिक्षा है। 

तालिबान द्वारा नियुक्त सीमा और जनजातीय मामलों के कार्यकारी मंत्री नूरुल्ला नूरी ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले युवाओं को स्कूलों में दाखिला दिलाया गया है, जहां शिक्षा तक पहुंच नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि धार्मिक और आधुनिक शिक्षा के बीच कोई दूरी नहीं है। 
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स