काशी में भक्ति में रंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, गंगा आरती में लिया भाग।
काशी की हवा में कुछ खास है, जो हर किसी को भक्ति में डूबो देती है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा काशी पहुंचे, जहां दोनों पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान दोनों गंगा आरती में शामिल हुए और एक साथ पूजा करते हुए दिखाई दिए। परिणीति चोपड़ा इस दौरान भक्ति में झूमते हुए दिखीं, जबकि राघव चड्ढा भी गंगा के तट पर शांतिपूर्वक ध्यान मग्न थे। वीडियो में दोनों का यह भावपूर्ण दृश्य काफी आकर्षक था। एक्ट्रेस फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लेकर अपने पति के साथ समय बिता रही हैं और उनकी आध्यात्मिक यात्रा में भाग ले रही हैं। परिणीति इन दिनों दिल्ली में अपने ससुराल वालों के साथ हर त्योहार मना रही हैं और अब उनका झुकाव आध्यात्म की ओर भी बढ़ चुका है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को हाल ही में वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करते हुए देखा गया। रविवार रात को यह कपल अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन में शामिल हुआ। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पूरी भक्ति में डूबे हुए हैं। जहां राघव गंगा आरती में पूरी तरह लीन नजर आ रहे हैं, वहीं परिणीति भजन गाती और झूमती हुई दिखाई दे रही हैं।
बता दें, परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था, जहां उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था और यह केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इसके अलावा, उनके पास जहूर 'शिद्दत 2, 'प्रेम की शादी और 'सनकी'जैसी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
















































































Leave Your Message