अखिलेश यादव को मिला श्राप, ओ.पी.राजभर ने कहा-पीलिया होगा!
हमारे देश की राजनीति में अक्सर राजनेताओं की जबान को फिसलते हुए सुना गया है और उसमें से खास कर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक लोगों ने अपनी जबान पर काबू करना छोड़ दिया है उत्तर प्रदेश के ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर एक बेतुका बयान दे डाला हम आपको बता दें कि ओम प्रकाश राजभर एक भारतीय राजनेता और विधायक हैं। पूर्व में वे उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण पूर्व मंत्री रहे हैं। वर्तमान में वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक हैं। वह अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं।
यूपी के हरदोई में ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए ये भी कहा कि, ये तो मुसलमानों के भी नहीं हुए। चार बार सरकार बनी, सामाजिक न्याय की बात करते हो, क्या सामाजिक न्याय में सिर्फ यादव आता हैं? चार बार में अगर अलग अलग जाति का मुख्यमंत्री बना देते तब मैं मानता कि तुम सामाजिक न्याय की बात करते हो। सामाजिक न्याय की बात करने वाले एक जाति के लिए काम करोगे। इसको हम बर्दाश्त नहीं करते हैं। सामाजिक न्याय के दायरे में हम सभी लोग आते हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के साथ आए तो सबसे ज्यादा अगर किसी को तकलीफ है, या किसी को कोई बीमारी ने पकड़ लिया है तो उसका नाम समाजवादी पार्टी है।
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव जी, कान खोल कर सुन लो, तुमने हम लोगों का हिस्सा लूटा है, अब वोट की तरफ देखने की कोशिश मत करना, नहीं तो यह ओमप्रकाश राजभर शंकर भगवान का पुजारी है, हमारे झंडे का रंग पीला है मन बनाकर श्राप दूंगा तो पीलिया हो जाएगा, तब तक नहीं ठीक होगा जब तक झंडा नहीं पकड़ोगे। वहीँ दूसरी ओर प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ों के लिए रोहिणी आयोग का गठन किया, हम पीएम मोदी के साथ खड़े हैं।
















































































Leave Your Message