डेंगू से दिल्ली में हड़कंप: 472 केस और 3 मौतें, जानिए लक्षण और उपाय।
भारत की राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले ने रफ़्तार पकड़ ली है जो थमने का नाम नहीं ले पा रही है। बीते एक हफ्ते में डेंगू के 472 मामले सामने आए हैं। इस साल अब तक डेंगू से 3 मौतें भी हुई हैं। इस साल अब तक कुल 4533 मामले सामने आ चुके हैं। ये जानकारी दिल्ली नगर निगम ने दी है। डेंगू एक बेहद ख़तरनाक बीमारी है। डेंगू एक वायरल बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है। इस बीमारी में रक्त में प्लेटलेट्स की कमी होने लगती है, जिससे मरीज की हालत गंभीर हो सकती है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ सकता है। अगर स्थिति गंभीर हो जाए, तो मरीज की जान भी जा सकती है। डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी और शरीर में दर्द शामिल हैं। डेंगू एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जो एडीज़ मच्छर के काटने से फैलता है। इसके होने से मरीज को शरीर में कमजोरी लगने लगती है और प्लेटलेट्स डाउन होने लगते हैं। एक आम इंसान के शरीर में 3 से 4 लाख प्लेटलेट्स होते हैं। डेंगू से ये प्लेटलेट्स गिरते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि 10 हजार प्लेटलेट्स बचने पर मरीज बेचैन होने लगता है। ऐसे में लगातार मॉनीटरिंग जरूरी है।
डेंगू के लक्षण,
तेज बुखार
प्लेटलेट्स कम
शरीर में दर्द
डायरिया
सिरदर्द
रैशेज
वॉमिट
मच्छर भगाने के प्राकृतिक उपाय,
1 घर में लोबान जलाएं।
2 कमरे में कपूर जलाएं।
3 नीलगिरी-नीम का तेल मिलाकर लगाएं।
















































































Leave Your Message