AAP ने दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव लडने की घोषणा,  दिल्ली के विकास कार्यों को लेकर बीजेपी पर कसा तंज। 

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए सोमवार को विधानसभावार जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की। इस पहले सम्मेलन का आयोजन किराड़ी और तिलक नगर विधानसभा क्षेत्रों में किया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राष्ट्रीय महासचिव संगठन संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को जोश भरा। पाठक ने कार्यकर्ताओं को 'फिर लाएंगे केजरीवाल' की शपथ दिलाई। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि टिकट देने में परिवारवाद या रिश्तेदारी को तरजीह नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी को मुख्यमंत्री बनने में कोई रुचि नहीं है और उनके परिवार से कोई भी व्यक्ति राजनीति में नहीं है। उनका संदेश था कि टिकट सोच-समझकर, कार्यों के आधार पर ही दिए जाएंगे, और पार्टी का ध्यान केवल योग्य और मेहनती उम्मीदवारों पर होगा। अरविंद केजरीवाल ने ये भी साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जिसको भी टिकट मिले, केजरीवाल के लिए काम करना है। ये मत कर देना, इसको टिकट क्यों नहीं, उसको क्यों नहीं दी? अरविंद केजरीवाल अपने रिश्तेदारों को टिकट नहीं देगा। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार उनका प्रमुख काम है, जो बीजेपी नहीं कर पाई, भले ही उनके पास 20 राज्यों में सरकार हो। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के कामों को देखकर पंजाब, गुजरात, गोवा और कश्मीर में AAP को समर्थन मिला, लेकिन बीजेपी दिल्ली में उनकी पार्टी को हराने की पूरी कोशिश करेगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स