झारखंड चुनाव 2024: मोदी ने कार्यकर्ताओं से किया अपील, 'बीजेपी का कमल अब खिलने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लोगों के लिए बीजेपी की विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया। झारखंड विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के ज़रिए झारखंड के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जोश के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हमेशा पारदर्शिता और समान अवसर दिए, जबकि झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने वंशवाद और भ्रष्टाचार से राज्य को नुकसान पहुंचाया। मोदी ने युवाओं को आश्वासन दिया कि अगर राज्य में एक ईमानदार सरकार बनेगी, तो उनका भविष्य बेहतर होगा। उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार में पेपर लीक और भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिससे युवाओं को नुकसान हुआ है।
मोदी ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा झारखंड के विकास के लिए काम किया है, चाहे वह गरीबों के लिए घर हो, हर घर तक बिजली पहुँचाने की योजना हो, या फिर जनधन योजना के तहत गरीबों के खाते में सीधा पैसा पहुँचाना हो। उन्होंने राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर और अधिक विकास कार्यों की उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि "झारखंड में कमल अब खिलने वाला है" और बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनावी अभियान में पूरी ताकत से जुट जाएं और हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करें। अंत में, मोदी ने कहा कि राज्य के लोग अब समझ चुके हैं कि विकास की राह केवल बीजेपी के साथ ही है और यह चुनाव झारखंड में एक ऐतिहासिक बदलाव लाएगा।
















































































Leave Your Message