डोनाल्ड ट्रंप का नया कदम, मार्को रुबियो को चुना नया विदेश मंत्री।
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो को अपना विदेश मंत्री चुने जाने की घोषणा की है। मार्को रुबियो के विदेश मंत्री बनने की चर्चा शुरू होते ही कई देशों में हलचल मच गई है, क्योंकि रुबियो अपने आक्रामक रुख के लिए जाने जाते हैं, खासकर अमेरिका के भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों, जैसे चीन, ईरान और क्यूबा के खिलाफ। वहीं, रुबियो को भारत का एक मजबूत समर्थक माना जाता है, और उनका रुख भारत के प्रति बहुत सकारात्मक रहा है। मार्को रुबियो का जन्म अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में हुआ था। 53 वर्षीय रुबियो अगर विदेश मंत्री पद पर नियुक्त होते हैं, तो वह इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले लातीनी व्यक्ति होंगे। मार्को रुबियो डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक हैं। 20 जनवरी 2025 को जब डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे, तो माना जा रहा है कि मार्को रुबियो विदेश मंत्री के पद के लिए ट्रंप की टीम में सबसे आक्रामक और प्रमुख उम्मीदवार हो सकते हैं।
ट्रम्प ने 5 नवंबर के चुनाव में डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को लैटिनो में बड़ी जीत हासिल करके हराया है। यह लातीनी पिछले चुनाव चक्रों में डेमोक्रेट के लिए भारी मतदान किए थे। मगर इस बार उन्होंने रिपब्लिकन को बड़ी संख्या में वोट दिया है। इसीलिए ट्रंप ने लातीनी रुबियो का चयन विदेशमंत्री के लिए करने का मन बनाया है। वह ऐसा करके लातीनों के बीच चुनावी लाभ को मजबूत करना चाहते हैं।
















































































Leave Your Message