सपना चौधरी दूसरी बार बनीं मां, बेटे का नामकरण इवेंट में हुआ खुलासा।
हरियाणवी डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई है कि सपना चौधरी दूसरी बार मां बन गई हैं। इस खुशखबरी का खुलासा एक वीडियो के जरिए हुआ है, जिसमें सपना अपने पति वीर साहू और पंजाबी सिंगर बब्बू मान के साथ नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का यह वीडियो उनके फैनपेज ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह और उनके पति वीर साहू, पंजाबी सिंगर बब्बू मान के साथ स्टेज पर खड़े नजर आते हैं। इस वीडियो में बब्बू मान ने खुलासा किया कि सपना चौधरी और वीर साहू दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं और उन्होंने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। वीडियो में यह भी बताया गया है कि यह इवेंट 11 नवंबर 2024 का था और यह वीर साहू के गांव में आयोजित हुआ था। यहां पर उन्होंने अपने बेटे का नामकरण संस्कार किया, जिसमें सिंगर बब्बू मान ने भी परफॉर्मेंस दी।
सपना चौधरी ने पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर कभी ज्यादा बातें नहीं की थीं, लेकिन इस वीडियो के जरिए अब यह साफ हो गया कि वह और वीर साहू अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। इस इवेंट के दौरान सपना चौधरी की खुशी साफ झलक रही थी, और उनके फैंस भी इस खुशखबरी को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बब्बू मान कहते हैं कि सपना और वीर के घर एक और बेटा पैदा हुआ है. जिसका नाम 'शाह वीर' रखा गया है। इसके बाद बहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से तालियां बजाने लगते हैं। साथ ही सपना और वीर भी काफी ज्यादा खुश नजर आते हैं। अब ये वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में बना हुआ. जिसमें एक तरफ फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ ये सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी क्यों छुपाई।
















































































Leave Your Message