दिल्ली और एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण: AQI 693 तक पहुंचा, स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव।
दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण इस हफ्ते एक गंभीर समस्या बन गया है, विशेष रूप से बुधवार को शहदरा जैसे इलाकों में AQI 693 तक पहुंच गया, जो खतरनाक स्तर पर था। इस प्रदूषण से सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और दृश्यता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सर्दी के मौसम में तापमान में गिरावट और हवाओं की कम गति के कारण प्रदूषक तत्वों का जमा होना बढ़ गया है। इससे श्वसन, अस्थमा, और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि बाहर जाते वक्त मास्क पहनना और घर के अंदर रहना बेहतर है, विशेषकर सांस संबंधी समस्याओं वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बुधवार को वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक रहा। रियल-टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के अनुसार, शहदरा में 693, आरके पुरम और मंदिर मार्ग में 616, सत्यवती कॉलेज और अन्य इलाकों में 571 तक AQI दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी AQI 500 के आसपास था, जो कि स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक खतरनाक है। इस स्तर पर सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को 14वें दिन भी 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, और मंगलवार को AQI 334 दर्ज किया गया। सबसे बड़ा प्रदूषण कारण वाहनों से निकलने वाला धुंआ था, जिसकी हिस्सेदारी 15.4 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार, 12 नवंबर को तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा, अधिकतम तापमान 32.8°C और न्यूनतम तापमान 17.9°C था। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहने का अनुमान है।
















































































Leave Your Message