अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, भोजपुरी एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत। 

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें धमकी दी गई और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। फोन करने वाले ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और कहा कि अगर दो दिन में पैसे नहीं दिए गए तो वे जान से मार देंगे। अक्षरा सिंह ने इस धमकी के बाद दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है। इस घटना से एक्ट्रेस काफी घबराई हुई हैं, लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। अक्षरा सिंह का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क हैं और इस धमकी को नजरअंदाज नहीं करेंगी। वहीं पुलिस स्टेशन इंचार्ज प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने कहा, "स्थिति की जांच की जा रही है। कॉल करने वाले की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी। 

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म सत्यमेव जयते' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'सत्या', 'तबादला' और 'मां तुझे सलाम' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया और कई सुपरहिट गाने भी गाए हैं। अक्षरा अपनी बेहतरीन एक्टिंग और सिंगिंग के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। अक्षरा सिंह टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। वह 2015 में टीवी शो 'काला टीका' और 'सर्विस वाली बहू' में नजर आई थीं। इसके अलावा, उन्होंने सूर्य पुत्र कर्ण' और 'पोरस'जैसे ऐतिहासिक ड्रामा सीरियल्स में भी अभिनय किया है। अक्षरा रियलिटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स