पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, शादी के लिए जा रही बस सिंधु नदी में गिरी कई लोगो की गई जान। 

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बस, जिसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रहे यात्री सवार थे, सिंधु नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब बस एस्टोर से पंजाब के चकवाल जिले जा रही थी और रास्ते में तेलची पुल से नदी में गिर गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है, और मृतकों की संख्या बढ़ने का डर है, क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में नदी में गिरने वाली बस के मलबे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, क्योंकि इनमें से कई लोग शादी समारोह के लिए बारात में शामिल होने जा रहे थे। यह घटना इलाके के लिए एक बड़ा दुखद क्षण बन गई है, और हर कोई इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

इस घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे के वक्त बस में बैठे सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के पहाड़ी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर है। बस में बैठे अन्य लोगों की तलाश अब भी जारी है। आशंका है कि मृतकों की संख्या में और ज्यादा इजाफा हो सकता है। इससे पहले बीते हफ्ते ही पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती धमाका हुआ था। इसमें  26 लोग मारे गए थे और वहीं करीब 62 लोग घायल भी हुए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स