सीएम नीतीश को पैर छूने से पीएम मोदी ने किया रोका, दरभंगा में दिखा अनोखा दृश्य।
बिहार के दरभंगा में एम्स के शिलान्यास समारोह के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मोदी के पैर छूने के लिए बढ़े, तो पीएम मोदी ने उन्हें रास्ते में ही रुकने के लिए कह दिया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरभंगा में एम्स की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और बिहार की सरकार मिलकर बिहार के सपनों को साकार कर रही हैं। उन्होंने नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में सुशासन लाया और 'जंगलराज' को खत्म किया। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार के लोगों को अधिक से अधिक विकास और जन कल्याण योजनाओं का लाभ मिले।
इस मौके पर पीएम मोदी ने 12,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित थे। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, "नीतीश बाबू के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन का जो मॉडल दिखाया है, वह बहुत प्रभावशाली है। उनकी सरकार ने बिहार को ‘जंगलराज’ से मुक्त किया और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने कभी बिहार के स्वास्थ्य ढांचे की परवाह नहीं की, लेकिन नीतीश कुमार के शासन में राज्य में सुधार हुआ है। पीएम मोदी ने 'डबल इंजन' की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार बिहार में विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
















































































Leave Your Message