साउथ कोरिया के अभिनेता सोंग जे रिम का निधन, ड्रामा स्टार ने 39 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा। 

साउथ कोरिया के पॉपुलर एक्टर सोंग जे रिम का 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन 12 नवंबर को उनके घर पर हुआ, लेकिन मौत के कारण का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। सोंग जे रिम को उनके के-ड्रामा द मून एम्ब्रेसिंग द सन" और "क्वीन वू" जैसी हिट शोज़ में उनकी शानदार भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। जैसे ही उनके फैंस को इस दुखद खबर का पता चला, वे चौंक गए और शोक में डूब गए। उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि उनका पसंदीदा एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहा। दुनियाभर में उनके फैंस उनके निधन को लेकर गहरे शोक में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोंग जे रिम के निधन के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उनके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह एक आत्महत्या का मामला है या कुछ और। सोंग जे रिम की फैमिली और सियोल पुलिस ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, और पुलिस ने इस मामले पर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोंग जे रिम का अंतिम संस्कार 14 नवंबर को किया जाएगा। उनके परिवार और फैंस के लिए यह एक बड़ा सदमा है। सोशल मीडिया पर सोंग जे रिम के निधन को लेकर उनके फैंस और साथी कलाकार गहरी शोक में डूबे हुए हैं और अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। सोंग जे रिम ने 2009 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो लगभग एक दशक तक चला। 2011 में "द मून एम्ब्रेसिंग द सन" में उनके लीड रोल ने उन्हें स्टार बना दिया। इस ऐतिहासिक ड्रामा में राजा के वफादार बॉडीगार्ड किम जे वॉन के रूप में उनका प्रदर्शन बेहद सफल रहा। इसके बाद उन्होंने कई सफल प्रोजेक्ट्स में अभिनय किया और अपनी पहचान इंडस्ट्री में मजबूत की।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स