भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन अहमदाबाद के साबरमती में बनकर हुआ तैयार। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो शेयर कर दिखाई शानदार झलक, इस ट्रेन को जापान की मदद से किया गया तैयार।
भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। अहमदाबाद के साबरमती में बने इस शानदार रेलवे स्टेशन का वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार (7 दिसंबर ) को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर ) पर शेयर किया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली है। इस ट्रेन को जापान की मदद से तैयार किया गया है।
बुलेट ट्रेन, 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तीर से चलेगी, जो भारत में चलने वाली ट्रेनों की अब तक की सबसे अधिक स्पीड होने वाली है। इसके लिए खास तौर पर तैयार किए गए स्टेशन और ट्रेन के डब्बे में यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद 508 किमी की डबल-लाइन ट्रैक से जुड़ जाएंगे, जिससे यात्रा का समय काफी कम होकर केवल 2.07 घंटे रह जाएगा।
बता दें कि बुलेट ट्रेन का भारत में 2026 तक परिचालन शुरू हो सकता है। इस शानदार ट्रेन प्रोजेक्ट का अनावरण साल 2017 में एक समारोह के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने किया था। उनके साथ इस कार्यक्रम में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी शिरकत की थी।
















































































Leave Your Message