अरविंद केजरीवाल ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा, बाल दिवस पर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए की प्रार्थना। 

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे। यह यात्रा उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर की। केजरीवाल ने मंदिर में पूजा अर्चना की और बालाजी से सबकी सुख-शांति, स्वास्थ्य और देश-दिल्ली की तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा। उनके तिरुपति पहुंचने पर आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले, केजरीवाल और उनकी पत्नी ने हाल ही में वैष्णो देवी का दर्शन भी किया था।

14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "भगवान ने हर बच्चे को एक अनोखी प्रतिभा दी है, और दिल्ली में हमने ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिससे हर बच्चा अपनी प्रतिभा को निखारकर अपना उज्जवल भविष्य बना सकता है।" उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू बच्चों के बीच समय बिताना पसंद करते थे, और उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है, जो पंडित नेहरू की जयंती भी है। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था, और उन्हें 'चाचा नेहरू' के नाम से जाना जाता था। उनके योगदान को याद करते हुए, उनके निधन के बाद 14 नवंबर को 'बाल दिवस' के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की गई, जिसे पहले 'बाल कल्याण दिवस' के नाम से जाना जाता था।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स